✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का खुलासा, व्हॉट्सएप के जरिए चलता था गोरखधंधा, चार गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 6:13:22 PM

मोतिहारी : जिले के छतौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर गिरोह के संचालक समेत चार युवतियों को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल फोन की जांच में व्हॉट्सएप चैट, फोटो और ग्राहकों से हुई बातचीत के कई अहम सुराग मिले हैं.

बेहद गोपनीय तरीके से संचालित की जाती थी प्रक्रिया

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का संचालक व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और व्हॉट्सएप पर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं. पसंद आने पर रेट तय कर सौदा फाइनल किया जाता था और भुगतान की शर्तें तय होने के बाद युवतियों को ग्राहक के बताए पते पर भेजा जाता था. पूरी प्रक्रिया बेहद गोपनीय तरीके से संचालित की जाती थी. स्थानीय लड़कियों के पसंद ना होने पर हाजीपुर सहित राज्य के अलग-अलग जगह से भी कॉल गर्ल को व्हाट्सएप के माध्यम से बुलाया जाता था. सूत्रों के अनुसार गिरोह शहर के पॉश इलाकों से लेकर किराए के मकानों तक अपने नेटवर्क का विस्तार कर चुका था.

पुलिस ने चार युवतियों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

गिरफ्तार संचालक से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार युवतियों को भी हिरासत में लिया है. सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसमें बाहर के जिलों या राज्यों के लोगों की संलिप्तता तो नहीं है. पुलिस के इस बड़ी कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा का बाजार गर्म है वहीं पुलिस अन्य संभावित ठिकानों और जुड़े लोगों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी रखे हुए है.

Tags:Motihari sex racket bustedChhatauni police station raidOrganised prostitution racket in MotihariBihar police raid operationHuman trafficking case in BiharPolice raid in MotihariProstitution gang arrestedIllegal sex trade crackdownBihar crime newsEast Champaran police actionSex racket busted in Motihari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.