✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

75 लाख महिलाओं के खाते में जाएंगे 10 हजार रुपये की पहली किश्त, रोजगार योजना से सशक्त होंगी महिलाएं

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:41:49 AM

पटना(PATNA):बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. इस योजना के तहत 26-09-2025 को 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की पहली किस्त सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी. चौधरी ने कहा- कुल 7,500 करोड़ रुपये की यह राशि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान देगी.

हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए सहयोग

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए सहयोग दिया जाएगा.पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जा रहे है और रोजगार शुरू करने के बाद जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी. यह सिर्फ राशि का वितरण नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवार की आय बढ़ाने का सशक्त साधन है. चौधरी ने कहा कि अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1 करोड़ 10 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। वहीं, शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं आगे आई है. यह साबित करता है कि महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने की ललक कितनी प्रबल है.

एनडीए सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. 2005 में बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. साइकिल, पोशाक, छात्रवृति योजना, पेंशन योजना और महिला उद्यमी योजना जैसी पहलों से महिलाओं को नई पहचान मिली.सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया। और अब महिला रोजगार योजना के माध्यम से उनके सपनों को परवाज देने की कोशिश सरकार कर रही है. इन योजनाओं से पलायन रुकेगा और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा गांव और शहर दोनों जगह सशक्त महिला, समृद्ध बिहार का संकल्प पूरा होगा.

Tags:bihar mahila rojgar yojna 2025bihar sarkar mahila rojgar yojnamahila rojgar yojana biharbihar mahila rojgar yojanamahila rojgar yojana bihar formmahila rojgar yojana bihar 2025cm mahila rojgar yojana bihar formbihar mahila rojgar yojana 2025mahila rojgar yojana bihar detailsbihar mahila rojgar yojana form kaise bharemahila rojgar yojana bihar 2025 applybihar mahila 2.10 lakh rupye rojgar yojna 2025bihar mahila rojgar yojana 2025 formbihar mahila rojgar yojana apply onlineTrending newsViral newsBiharPatnaCm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.