✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

यूपी-बिहार में आधी रात को कांपी धरती, भूकंप के झटकों के बाद घर से निकले लोग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:55:32 AM

पटना(PATNA): रविवार की देर रात बिहार और उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया. जानकारी के अनुसार, पहला झटका रात के 2:41 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. इसके बाद दो और झटके आए. तीसरा झटका 3:06 बजे (तीव्रता 3.7) और चौथा झटका 3:48 बजे (तीव्रता 3.8) दर्ज किया गया.

 भूकंप के झटकों के बाद घर से निकले लोग

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में था, लेकिन इसके झटके बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई उत्तरी राज्यों में महसूस किए गए. आधी रात को धरती के हिलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. कई इलाकों में लोग खुले में रात बिताने को मजबूर हो गए.हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

Tags:earthquakeearthquake in bihartrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.