✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

प्यार का खौफनाक अंजाम! ब्रेकअप से नाराज आशिक ने की माशूका की निर्मम हत्या, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:06:26 PM

मोतिहारी(MOTIHARI):प्यार एक ऐसा एहसास है जब आपको किसी से हो जाए तो फिर दुनिया में उस इंसान के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता. आप उस इंसान के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाते हैं लेकिन जब इस प्यार में दोनों के बीच खटास आती है, तो प्यार में दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन भी बन जाते हैं. कुछ दिन पहले तक जिस प्रेमी या प्रेमिका के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं एक दिन ऐसा आता है कि वह एक दूसरे के साथ कुछ भी कर देते हैं.एक ऐसा ही प्यार का खौफनाक अंजाम का मामला बिहार के मोतिहारी जिले से सामने आया है जहां ब्रेकअप से नाराज एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ही काट डाला.

यह पूरा मामला है

पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड के गम्हरिया गांव में प्यार में ब्रेकअप से नाराज आशिक चुन्नू राम ने अपनी माशूका पूजा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.मधुबन के घुर्मिया गाँव के चुनु राम ननिहाल में रह रही पूजा की निर्मम तरीके से अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी है. वही पुलिस को जब जानकारी मिली तो आनन फानन में हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

आपको बता दे चुन्नू राम का पिछले 5 महीने पहले पूजा से ब्रेकअप हुआ था और उसने धमकी दी थी कि अगर पूजा की शादी दूसरे जगह हुई तो वह पूजा की हत्या कर देगा.चुन्नू राम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूजा की हत्या की साजिश रची और उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.इससे पहले ही लड़की के घर वालों को चुन्नू और पूजा के प्रेम प्रसंग का मामला पता चला तो गांव में पंचायती कर मामले को सुलझाया गया लेकिन चुन्नू नहीं माना और धमकी के बाद पूजा की हत्या कर दी पूजा की बहन आरती कुमारी ने चुन्नू राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनूराम ने पहले ही मेरी बहन की हत्या की धमकी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की हम लोगों ने संबंध में पुलिस को भी जानकारी दी थी.

Tags:CrimeCrime in biharCrime news biharCrime in motihariCrime news motihariMurderMurder in biharMurder news motihariDangiures love storyDangiures love story biharDangiures love story motihariBiharBihar newsBihar news todayMotihariMotihari newsMotihari news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.