✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दहेज के लोभियों ने पीट-पीटकर ली महिला की जान, अनाथ हुई 6 माह की दुधमुंही बिटिया, पढ़ें कहां का है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:51:58 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर से एक दुखद खबर सामने आयी है,जहां विष्णु यादव की 22 वर्षीय बेटी रमा कुमारी को दहेज लोभियों ने लाठी डंडे से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया. ससुराल वालों ने लाठी डंडे से इतना पीटा की उसने घर के आंगन में ही दम तोड़ दिया.बताया जा रहा है कि रामा कुमारी की शादी प्रकाश यादव के पुत्र जय हिंद यादव से 2023 में हुई थी.जब शादी हुई थी तब लड़की के पिता और भाई ने 2 लाख दहेज भी दिए थे लेकिन इतने पैसे से लड़के वालों का पेट नहीं भरा था.

दहेज के लिए आये दिन किया जाता था प्रताड़ित

वहीं रामा की एक 6 महीने की बच्ची भी भी है. बच्ची होने के बाद सुसराल वालों ने  5 लाख और एक मोटरसाइकिल देने की जिद पकड़ ली, साथ ही बेटी जन्म लेना तो समझो रामा के लिए अभिशाप बन गया था. सब उन्हें  छीटाकशी करना शुरू कर दिया ताना मारना शुरू कर दिया, और दहेज की प्रताड़ना शुरू कर दी. जब रामा ने आवाज उठाई तो रामा के ससुरालवालों ने मिलकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. ताजा मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र का है.

पढ़ें पूरे मामले पर परिजनों ने क्या कहा

रामा के भाई गृह कंचन कुमार ने बताया कि मेरे मोबाइल पर फोन आया और मेरी बहन फोन पर बोल रही थी मुझे सभी  मिलकर लाठी डंडे से पीट रहा है.मैं अब नहीं बचूंगी और थोड़ी देर बाद उनके घर से कॉल आता है कि रामा की तबीयत काफी बिगड़ गई है. जब हम लोग रामा के घर पहुंचे तो मेरी बहन जमीन पर गिरी हुई थी वही उसकी मौत हो चुकी थी. रामा के ससुराल वाले सभी फरार थे. जब रामा को मायागंज अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मैं चाहता हूं मेरी बहन के ससुराल वालों को  फांसी दी जाए. तभी हम लोगों के दिल में ठंडक पहुंचेगी, साथ ही भाई  ने यह भी बताया कि 6 महीने की मेरी भांजी है अब मैं उसे भी अपने पास नहीं रखूंगा. जब मेरी बहन ही नहीं रही तो उसे रख कर क्या होगा.वहीं पुलिस ने  शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही रामा के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है रामा तीन बहन और एक भाई थी जिसमे रोमा दूसरे नंबर पर थी.

Tags:crimecrime newscrime news biharmurdermurder newsmurder in bhagalpurdowery systemtrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaybhagalpurbhagalpur newsbhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.