✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अंचल कार्यालयों में CSC–VLE को जगह देने में लापरवाही पर विभाग सख्त, 28 नवंबर तक सभी जिलों से मांगी गई रिपोर्ट

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:31:44 AM

पटना (PATNA): राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्यभर के अंचल कार्यालयों में सीएससी–वीएलई को निर्धारित स्थान उपलब्ध नहीं कराने पर कड़ा रुख अपनाया है. विभाग द्वारा पहले ही आदेश जारी किया गया था कि आम रैयतों और भू-धारकों को ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों, इसके लिए चयनित VLE को अंचल कार्यालयों के प्रमुख स्थान पर बैठाया जाए.

लेकिन विभाग को मिले फीडबैक के अनुसार अधिकांश अंचल कार्यालयों में इस आदेश का पालन नहीं किया गया है. इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस पर सख्त नाराजगी जताई है.

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 30 अप्रैल 2025 और 18 नवंबर 2025 को जारी स्पष्ट आदेशों के बावजूद कई अंचल अधिकारियों ने VLE के लिए स्थान तय नहीं किया है. वहीं, कुछ जगहों पर जहां स्थान दिया गया है, वह भी ऐसी जगह है जो रैयतों की नजरों से दूर है, जिससे विभागीय उद्देश्य प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने इसे विभागीय आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता बताते हुए सभी समाहर्ताओं को निर्देश दिया है कि अंचल कार्यालयों में कम से कम एक CSC–VLE को प्रमुख और आसानी से दिखने वाली जगह पर तत्काल बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

सभी जिलों को 28 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया गया है. विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो अंचल अधिकारी इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ तुरंत निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जाएगा.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar updatebihar latest update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.