✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भाकपा माले के अधिवेशन में फिर उठी विपक्ष को एकजुट करने की मांग, नीतीश ने कहा अब सब कुछ कांग्रेस पर निर्भर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:19:27 PM

पटना(PATNA): पटना में एसके मेमोरियल हॉल में भाकपा माले की ओर से राष्ट्रीय कनवेंशन का अयोजन किया गया. जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुले मंच से संबोधन के दौरान कई जोरदार हमला केंद्र सरकार पर बोला. नीतीश कुमार  ने कहा कांग्रेस को अब आगे का फैसला करना चाहिए, विपक्षी एकजुटता में देरी ना करें कांग्रेस,हम तो इंतजार कर रहे हैं. हम तो दिल्ली जाकर दोनों (सोनिया और राहुल) से मिले थे. 

केंद्र सरकार राष्ट्रहित में नहीं बल्कि खुद के हित में काम कर रही है: नीतीश 

इस दौरान नीतीश  कुमार ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से कहा आपके जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपील है की सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 सीट के नीचे निपट जाएगी. बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं. जब एनडीए से अलग हुए तो सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्वागत किया, 2024 में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तभी बीजेपी का सफाया होगा. आज आजादी की लड़ाई का इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा, सभी धर्म और जाति के लोगों को लेकर साथ चलना होगा. सीएम नीतीश ने कहा नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है.  हम तो केवल बदलाव चाहते हैं, जो सब तय करें वही होगा.

भाजपा का एजेंडा केवल डिवाइड एंड रूल 

वहीं भाकपा माले के राष्ट्रीय कन्वेंशन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने संबोधन देते हुए कहा बीजेपी के खिलाफ हम सभी विपक्षी एकजुटता को तैयार हैं. तेजस्वी ने भी कांग्रेस से एकजुटता के लिए पहल की अपील की. कांग्रेस रीजनल पार्टियों को ड्राइविंग सीट पर आने दे, जहां बीजेपी से सीधा मुकाबला है वहां कांग्रेस टक्कर ले. कांग्रेस को अब देर नहीं करनी चाहिए, देश में गरीबी और बेरोजगारी और सीमा की सुरक्षा को लेकर चिंता है  लेकिन बीजेपी माइंडेड मीडिया हिंदू मुस्लिम की बात कर मुद्दे को भटका रहा है. बीजेपी और संघ समाज को बांटकर शासन करना चाहते हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अधिवेशन से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करते हुए बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा उद्धव ठाकरे के साथ ठीक नहीं हुआ है.

पहले आई लव यू कौन कहेगा : सलमान खुर्शीद

वहीं भाकपा माले के राष्ट्रीय कन्वेंशन में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अपने संबोधन में नीतीश और तेजस्वी से कहा विपक्षी एकजुटता को लेकर जो आप चाहते हैं वही कांग्रेस भी चाहती है, कभी–कभी प्यार में भी एक समस्या आ जाती है, पहले आई लव यू कौन कहेगा. कांग्रेस नेतृत्व और दूसरे दलों के बड़े नेता एकजुटता तय करेंगे, हम एकजुटता को तैयार हैं. मैं कांग्रेस नेतृत्व तक नीतीश जी की बात पहुंचा दूंगा, मानता हूं की विपक्षी एकजुटता जल्द होनी चाहिए. 

Tags:session of the CPI-MLnitish kumartejaswi yadavcongressbjp jdu

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.