✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में काफी संख्या में बगुलों की मौत, क्या हीटवेव और भीषण गर्मी है वजह? 

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:18:34 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार राज्य में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि गर्मी का असर ना केवल मनुष्य पर देखने को मिल रहा है बल्कि जानवरों पर भी इसका बुरा प्रभाव है. रोहतास से जो खबर सामने आ रही है उसे देखने के बाद आप भी गर्मी के असर से डर जाएंगे. दरअसल रोहतास जिले के दरिया टॉरा एयरपोर्ट स्थित पुरानी थाना परिसर में पेड़ों को अपना आशियाना बनाए हुए बगुलों की सैकड़ों की संख्या में मौत हो रही है.  जिले में लगातार हीटवेव और भीषण गर्मी के कारण तापमान बढ़ रहा है जिसकी वजह से उसका असर इन पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है. इस गर्मी के वजह से तालाब पोखर नदियां सूख गई है जिसकी वजह से पानी की काफी कमी हो गई है ऐसे में जानवरों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा है , ऐसे में कई जानवर प्यासे अपनी जान गवा रहे हैं. 

ऐसे रखें ख्याल 

इस भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए यह जरूरी है कि लोग जानवरों का भी ख्याल रखें. यदि आप अपने घर के बाहर एक छोटे से बर्तन में पानी रख देंगे तो ऐसे में कई पक्षियों को पीने का पानी नसीब होगा और ऐसे में उनकी जान भी बचेगी. पुराने समय में लोग अपने घरों के बाहर मिट्टी के बर्तन में पानी रख दिया करते थे ताकि कोई भी पक्षी या जानवर अगर वहां से गुजरे तो उन्हें पानी मिल पाए . मगर आजकल की भागदौड़ की दुनिया में लोग अपना ही ख्याल ठीक से नहीं रख पाते तो ऐसे में जानवरों का ख्याल रखना या तो उनके लिए मुश्किल हो जाता है या इसे व जरूरी नहीं समझते. मगर इन सारी समस्याओं को देखते हुए यह जरूरी है कि आप खुद के साथ-साथ अपने आसपास के जानवरों का भी ध्यान रखें.  

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

इतनी बड़ी संख्या में बगुला की मौत या तो भीषण गर्मी, हीटवेव की वजह से हो रही है या फिर कोई अज्ञात बीमारी की वजह से हो रही है इस बात से सभी लोग परेशान है. बगुलों की मौत से लोगों के बीच संक्रमण होने का खतरा सता रहा है. वहीं ज्यादातर लोग भीषण गर्मी में बगुला पक्षियों को समय पर दाना-पानी नहीं मिलने के कारण भी मौत होने की आशंका जता रहे  है. हीं, स्वास्थ्य विभाग को इस मामले में संज्ञान में लेते हुए लगातार हो रही बगुला पक्षियों की मौत के कारणों का जांच कर पता लगाने की आवश्यकता है. ताकि स्थानीय लोगों के बीच बने भय के माहौल को खत्म किया जा सके और पक्षियों की हो रही मौत को रोका जा सके.

Tags:heronsheatwavesevere heatROHTASTRENDINGBIHARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.