✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय से भीड़ का क्रूर चेहरा आया सामने! मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को जमकर पीटा , तमाशबीन बनें रहे लोग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:15:04 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI):बिहार के बेगूसराय जिले से भीड़ का क्रूर चेहरा फिर सामने आया. जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने जमकर से पिटाई कर दी. जिससे घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी मच गया. ये पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम चौक के समीप की है. 

बेगूसराय से भीड़ का क्रूर चेहरा आया सामने!

बताया जा रहा है कि युवक पर मोबाइल चोरी के आरोप लगाकर लोगों ने पकड़ लिया और उसे जमकर पीटना शुरू कर दिया. आरोपी युवक लगातार लोगो से रहम की भीख मांगते रहा. लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी और जमकर पीटते रहे. यह पिटाई घंटे तक उस जगह चलती रही और लोग तमाशबीन बने देखते रहे.

पिटाई की तस्वीर देखकर आपकी रूह कांप जायेगी

हालांकि आरोपी युवक अपने आप को लगातार बेकसूर होने की बात कहता रहा, लेकिन इसके बावजूद भी लोग सुनने को तैयार नहीं थे और ताबड़तोड़ लात घुसा से उसकी पिटाई करते रहे.इस पिटाई की तस्वीर देखकर आपकी रूह कांप जायेगी. जिस हालांकि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात में जुटी.

Tags:Bihar newsBihar trending newsBihar breaking newslatest newsBihar begusaraibegusarai thana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.