☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राजधानी में अपराधियों का तांडव, युवक पर फायरिंग कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी

राजधानी में अपराधियों का तांडव, युवक पर फायरिंग कर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी

पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना सिटी   में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. अपराधी खुलेआम घटनाओं की अंजाम दे रहे हैं.ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय के पास का है. जहां घात लगाए अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि  गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया.

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया. वहीं घायल युवक को इलाज के लिए NNCH भेज दिया. साथ ही पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुट गई. मृतक युवक की पहचान गुड मंडी इलाके के रहने वाले राजा महतो के रूप में की गई है. अपराधियों ने हत्या किस वजहों से की है. ये स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में  नाका बंदी कर छापेमारी अभियान चला रही है.

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने बताया की मृतक राजा अपने घर गुड की मंडी से पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के पास चाय पी रहा था. जहां घात लगाए अपराधियों ने अचानक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Published at:27 Apr 2023 10:52 AM (IST)
Tags:The criminals who ambushed opened fire on a young man. In which one person died on the spot. While he was seriously injured due to the bullet.
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.