✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

इस निजी चाइल्ड क्लिनिक में लगातार बच्चों की मौत से भड़का जनाक्रोश, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 4:48:18 PM

सिवान(SIWAN):बिहार के सिवान जिले में एक निजी चाइल्ड क्लिनिक को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. लगातार बच्चों की मौत के आरोप और प्रशासनिक कार्रवाई में हो रही देरी से परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.आक्रोशित लोगों ने क्लिनिक के बाहर जमकर हंगामा किया और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित क्लिनिक में इलाज में भारी लापरवाही बरती जा रही है.समय पर सही उपचार नहीं दिया जाता और बच्चों की हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर करने में देर की जाती है. परिजनों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो क्लिनिक प्रबंधन पर कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही प्रशासन ने अब तक कोई सख्त कदम उठाया है.

 स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

इस पूरे मामले को लेकर सबसे गंभीर बात यह है कि घटनाएं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के गृह जिला और उनके ही विधानसभा क्षेत्र में सामने आई है. ऐसे में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है.स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मंत्री के क्षेत्र में ही ऐसी स्थिति है, तो अन्य इलाकों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है.एक पीड़ित परिजन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “हम अपने बच्चों को ठीक कराने आते हैं, लेकिन यहां डर का माहौल रहता है.प्रशासन को तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी और परिवार को यह दर्द न झेलना पड़े.

ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी

घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है. क्लिनिक के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी है और बड़ी संख्या में लोग न्याय की मांग कर रहे है.बताया जा रहा है कि हंगामे की खबर मिलते ही क्लिनिक के कई डॉक्टर और स्टाफ मौके से हट गए.पूरा मामला सिवान के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. विकास कुमार के निजी क्लिनिक से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Tags:siwan news todaysiwan today newssiwan newsnews todaytoday newssiwan news updatessiwan news livebihar news todaybihar siwan newstoday latest newssiwan latest newssiwan big newssiwan bomb blast todaysiwan news in hindisiwan voting todaytoday news livesiwan fire newssiwan ka latest newssiwan district newssiwan ke latest newsamit shah siwan newssiwan bihar newssiwan crime newscrime news siwansiwan hindi newssiwan ke big newsbihar today newssiwan murder news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.