✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बजट पूरी तरह पुरानी और खोखली बातों तक सीमित है, बिहार बजट को लेकर भाई वीरेन्द्र ने बोला हमला

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 2:43:33 PM

पटना : बिहार बजट को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला. पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग भी पूरी नहीं हुई.

उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में न किसानों के लिए कोई ठोस घोषणा है न मजदूरों के लिए न छात्र-छात्राओं युवाओं और महिलाओं के लिए कोई नई पहल की गई है. बजट पूरी तरह पुरानी और खोखली बातों तक सीमित है.

भाई वीरेंद्र ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि सही को सही और गलत को गलत दिखाने का काम किया जाना चाहिए. वहीं अमेरिका द्वारा भारत के टैरिफ में कटौती के मुद्दे पर उन्होंने चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि इस पर वह डोनाल्ड ट्रंप से बात करके जानकारी देंगे.

Tags:BIHARBHAIE BIRENDRARJDBIDHAYAKPATNABUDGET

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.