✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में खौफनाक वारदात: सनकी दामाद ने पूरे परिवार को पेट्रोल से जलाया, चार लोग झुलसे

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 4:32:05 PM

पटना सिटी(PATNA CITY): पटना  में एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. राजा बाबू खाटू श्याम गली स्थित एक घर में दामाद पर अपनी पत्नी, मासूम बच्चे, सास और ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने चारों पर पेट्रोल या किसी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव कर आग लगा दी और वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया. घर से उठती आग की लपटें और दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई. गंभीर रूप से झुलसे सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

कमरे में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात से पहले घर में जमकर विवाद और हाथापाई हुई थी. मौके पर एक बैग भी मिला है, जिससे यह शक गहरा गया है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ वहां पहुंचा था. मकान मालिक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि इस अगलगी में उनके पिता पुरुषोत्तम अग्रवाल, मां नीलम देवी, पत्नी मुन्नी देवी और एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए हैं. गली बेहद संकरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी परेशानी हुई. दमकल की बड़ी गाड़ियां अंदर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन पड़ोसियों और स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए पुलिस की मदद से चारों घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

सभी घायलों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार चारों के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस चुका है और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के एसडीपीओ-2 गौरव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से जले हुए अवशेष और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं. शुरुआती जांच में परिवार ने दामाद पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

Tags:Patna CityPatna City family fire incidentPatna City crime newsSon in law sets family on firePatna burning caseFamily set on fire in PatnaPatna City latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.