नवादा (NAWADA) : जिले से सनसनीखेज खबर है जहां बगीचे में पेड़ से व्यक्ति का लटका हुआ शव मिला है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में यह सनसनीखेज घटना निकलकर सामने आई है. जिसके बाद पूरे ग्रामीण में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बरेव गांव निवासी स्व. सिया सिंह के बड़े पुत्र राजेश कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है.
पेड़ से लटका पड़ा था शव
उसका शव एक बेल के पेड़ से लटका हुआ मिला है. सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उनका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया. स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जहां मौके पर पुलिस एवं एसडीपीओ पहुंचे. मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी हत्या कर शव को यहां लाकर टांग दिया गया है.साक्ष्य को मिटाने के लिए ऐसा किया गया है. वह किसानी का काम करते थे. शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसे जबरन पेड़ में टांगा गया है.
पुलिस कर रही है जांच
वही ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले में डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर अनुसंधान शुरू किया जाए ताकि हत्यारे का पता चल सके. मौके पर पहुंचे रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि फोरेंसिक की टीम यहां पहुंचकर जरूरी साक्ष्य इकट्ठा की है और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है. हर बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है और जैसे ही हत्यारे का पता चलेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल डॉग स्क्वॉड के आने का इंतजार किया जा रहा है और ग्रामीण अपनी मांग पर पड़े हुए हैं.