✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ताजिया निकलने के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण, डीएसपी ने की शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:07:32 AM

पटना(PATNA) : पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित मदरसा गली में शुभम किराना स्टोर में ताजिया निकलने के दौरान दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान को निशाना बनाया गया. दुकान के कई सामान तोड़ दिए गए. दुकान के बाहर लगे फ्रिज के शीशे को भी डंडे से मारकर तोड़ दिया गया. इस दौरान जब दुकानदार ने रोकने की कोशिश कि तो दुकानदार को लाठी से मारा गया. हालांकि, यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. फिलहाल इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस छानबीन करने में जुड़ गई है.

चेक किया जा रहा है सीसीटीवी कैमरा

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर डीएसपी सचिवालय ने बताया कि लूटपाट की घटना नहीं हुई है. सिर्फ दुकान के बाहर फ्रिज के शीशे टूटने की बात कही गई है, कोई घायल नहीं हुआ है और सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा है. कुछ लोगों की पहचान हुई है, आगे की कारवाई की जा रही हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व-त्योहार मनाने की अपील की.

Tags:patnabiharpatnadspfestivalTajiya processionDSPपटनातोड़फोड़बिहारत्योहारताजियाडीएसपी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.