✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तेजप्रताप यादव को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, निकला राजद विधायक का रिश्तेदार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:22:38 AM

औरंगाबाद (AURANGABAD):बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे की धमकी देने वाला आरोपी गोह के राजद विधायक भीम सिंह का रिश्तेदार सुनील बसंत है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने तेजप्रताप यादव को 18 अप्रैल को फोन कर धमकी दी थी. तेजप्रताप को धमकी  देते हुए आरोपी ने उन्हें केस वापस लेने की बात कही थी. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

इधर, गिरफ्तार आरोपी सुनील बंसल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मंत्री तेजप्रताप को धमकी देने के लिए नहीं, बल्कि घटनाक्रम बताने के लिए फोन किया था.  लेकिन उल्टे मंत्री तेजप्रताप ने भी मुझे धमकी दी और झूठा केस में फंसा दिया . आरोपी ने यह भी बताया है कि उनके पिता ने खेत बेचकर लालू यादव द्वार का निर्माण कराया था. 

 क्या है पूरा मामला

मामला तेजप्रताप के औरंगाबाद में एनएच-19 पर कामा बिगहा स्थित हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी लारा(लालू-राबड़ी) हीरो शोरूम पर सोमवार को हुए हमले और तोड़फोड़ से जुड़ा है. दरअसल शोरूम में तोड़फोड़ और कर्मियों से दुर्व्यवहार के बाद शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसी प्राथमिकी के बाद शोरूम के प्रबंध निदेशक सह बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को उनके मोबाइल पर औरंगाबाद से धमकी दी गई थी. इसके बाद औरंगाबाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. आरोपी द्वारा तेजप्रताप को केस वापस लेने और अगर केस वापस नहीं लेते है तो अंजाम बुरा होने की धमकी दी गई थी.

रिपोर्ट: आदित्य कुमार 

Tags:biharpatnaTej Pratap YadavThe accused arrested for threatening Tej Pratap Yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.