✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

“तेजस्वी यादव माफी मांगो” के नारे गूंजता रहा सदन, हंगामेदार रहा बजट सत्र का 11वां दिन

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 4:50:34 PM

पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है और लगातार 11वें दिन भी सदन में हंगामा देखने को मिला. स्वर्गीय रामविलास पासवान पर की गई टिप्पणी को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

लोजपा (रामविलास) के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दलितों के अपमान को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और “देश के दूसरे अंबेडकर” कहे जाने वाले रामविलास पासवान के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा. सदन और परिसर में “तेजस्वी यादव माफी मांगो” के नारे गूंजते रहे. इसी दौरान कई विधायक धरने पर बैठ गए और राजद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

वहीं राजद विधायक कुमार सरजीत ने मांग उठाई कि विधानसभा परिसर में रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाई जाए. दूसरी ओर लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने राजद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन जारी रखा. इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए लोजपा (रामविलास) की विधायक संगीता देवी ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन पहले भी हुआ है और आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान ने जिस तरह दलितों की आवाज उठाई वह “दूसरे अंबेडकर” थे और उनकी प्रतिमा गांधी मैदान में भी लगाई जानी चाहिए.

Tags:Tejashwi Yadav apology demandBihar Assembly slogansBudget session 11th day highlightsBihar politics newsTejashwi Yadav controversyBihar Vidhan Sabha uproarPolitical slogans in Bihar AssemblyLegislative session Bihar newsBihar political drama

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.