✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर में ठांय-ठांय! घर में घुसकर अपराधियों ने तीन लोगों को मारी गोली, एक की मौत, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:24:04 PM

मुजफ्फरपुर (MUJAFFARPUR): मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के छोटा सुमेरा गांव में देर रात एक ही परिवार के तीन पीढ़ी को घर में घुसकर गोली मार दी गई. जिसमे बेटे की मौत हो गई. वहीं दादा पोता की हालत गंभीर है.दोनों को बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को तीन सगे भाइयों ने मिलकर अंजाम दिया है.दोनों परिवार पटीदार हैं. इनके बीच पिछले दो वर्षों से रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों भाई फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. सूचना मिलने के बाद तुर्की थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

पढ़ें विवाद की वजह

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात सुजीत कुमार उर्फ साहब दो अन्य भाइयों राजा और राहुल के साथ पड़ोसी सुरेश साह के घर पर हथियार से लैस होकर पहुंचा. उसने गेट खटखटाया. सुरेश साह के पुत्र अजय साह  ने गेट खोल कर आने की वजह पूछा, तो सुजीत ने बिना कोई जवाब दिए अजय पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी. इसके बाद गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले 55 साल के अजय के पिता सुरेश साह और13 साल के पुत्र अंकुश कुमार को भी गोली मार दी. सुजीत ने इस दौरान 6 राउंड फायरिंग की. तीनों को गोली मारने के बाद सभी वहां से फरार हो गए. वहीं परिजन तीनों को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां अस्पताल में अजय की इलाज के दौरान मौत हो गई, उसे नजदीक से सीने में गोली मारी गई थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं सुरेश और अंकुश को पैर में गोली लगी है. अजय के भाई चंदन कुमार ने बताया कि सुजीत, राजा और राहुल तीनों आपस में भाई हैं. दोनों परिवार में दो वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था. हाल ही में सुजीत का विवाद एक अन्य व्यक्ति से हुआ था. इसको लेकर अजय ने पीड़ित का पक्ष लिया था. इसे देखते हुए भी सुजीत ने धमकी दी थी. इसके बाद सुजीत ने अपने भाइयों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. अहियापुर थाने की पुलिस ने बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है.

Tags:crimecrime in biharfiring in mujaffarpurfiring news mujaffarpurmurdermurder in mujaffapurmujaffarpur murder casetrending newsbiharbihar newsbihar news todaymujaffarpurmujaffarpur newsmujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.