✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में बढ़ा अपराधियों का आतंक, दिन दहाड़े पारा मेडिकल की छात्रा को मारी गोली, लोगों ने किया सड़क जाम  

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:51:34 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार से लगातार सामने आ रहे आपराधिक घटनाएँ इस बात का सबूत है की यहाँ के अपराधियों के मन से प्रशासन और पुलिस का खौफ खत्म हो गया. एक बार फिर बिहार के समस्तीपुर से जो खबर सामने आई है, वो इस बात पर मुहर लगाते नजर आ रही है. जहां कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले की शिवनाथपुर गांव की है. मृतक छात्रा की पहचान कोमल कुमारी के रूप में की जा रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दलसिंहसराय-सिंघिया पथ को जाम कर जमकर हंगामा किया. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

आरोपी हुआ फरार

इस घटना के संबंध में कोमल की सहेली अनुप्रिया ने बताया कि दोनों एक साथ ही पारा मेडिकल की तैयारी कर रही थी. जहां 25 जून को परीक्षा भी थी. दोनों दलसिंहसराय से पढ़कर अपने-अपने साइकिल से घर लौट रही थी कि इसी बीच चाय दुकान से एक युवक दौड़कर कोमल के पास पहुंचा और उसे गिरा दिया. जिसके बाद देखते ही देखते युवक ने कोमल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इतना ही नहीं आरोपी ने सहेली को डराते हुए कहा कि तुम अगर ज्यादा बोलोगी तो तुम्हारे साथ भी यही होगा. इतना कहकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया.  

छापेमारी में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई. साथ ही पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाने के प्रयास में लगी हुई है.  इस संबंध में एसपी विनय तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शिवनाथपुर स्थित युवती के घर के सामने के पड़ोसी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है. थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है. पुलिस आरोपी छानबीन कर रही है.

 

Tags:BiharcriminalsBIHARCRIMEBIHARUPDATEPARAMEDICALSTUDENTMURDERSAMASTIPURBIHARNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.