✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैदी की संदिग्ध मौत पर बक्सर में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 28, 2026, 12:00:41 PM

बक्सर :  सेंट्रल जेल बक्सर में एक कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया गुस्साए लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. शव के साथ बड़ी संख्या में लोग बक्सर नगर के लाइफ लाइन सड़क स्थित ज्योति प्रकाश चौक के समीप पहुंच गए और आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया. मौके पर महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद रहीं और जमकर नारेबाजी की. हंगामे के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

लोगों को झकझोर कर रख दिया

मृतक की बहन मां और पत्नी ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस जवानों ने घर से ले जाते समय बेरहमी से मारपीट की थी, परिजनों का दावा है कि उसी पिटाई के कारण उनकी हालत बिगड़ी और बाद में जेल में उनकी तबीयत और खराब हो गई, परिवार की महिलाओं ने जिस तरह से अपनी आपबीती सुनाई, उसने मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए,

निष्पक्ष जांच की मांग की गई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, इधर जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच का आदेश दिया गया है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु कुशवाहा ने जेल प्रशासन और नगर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,

Tags:Buxar prisoner suspicious deathBuxar jail inmate death caseTension in Buxar after prisoner deathCustodial death in Buxar BiharBuxar jail controversy newsPrisoner death probe in BiharBuxar latest breaking newsBihar jail news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.