✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तेजप्रताप को जान का खतरा! अब कार की जगह हवाई जहाज उड़ाएगे लालू प्रसाद के बड़े पुत्र, जानिए क्या है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:21:06 PM

पटना(PATNA):बिहार की राजनीति में हमेशा खबरों की सुर्खियों में रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनके पायलट बनने का सपना है.तेज प्रताप यादव ने वाणिज्यिक विमान चालक कोर्स के लिए आयोजित इंटरव्यू में सफलता प्राप्त की है, और अब वे बिहार उड्डयन संस्थान, पटना में इस कोर्स में दाखिला लेने जा रहे है.

इंटरव्यू में हुए पास

हाल ही में उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा जारी एक पत्र में तेज प्रताप यादव समेत 18 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है. इस सूची में तेज प्रताप यादव का नाम शामिल है, जो यह दर्शाता है कि उन्होंने प्रवेश साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की है.

नहीं पहचान दे सकता है पायलट बनने का सपना

तेज प्रताप यादव का यह फैसला उनके जीवन में एक नया मोड़ माना जा रहा है. राजनीति से इतर उनका यह कदम दिखाता है कि वे व्यक्तिगत रुचियों और नई उड़ान की तलाश में है. बता दें कि तेज प्रताप यादव पहले भी अपने अलग अंदाज़, धार्मिक झुकाव और फिटनेस प्रेम को लेकर चर्चा में रह चुके है लेकिन पायलट बनने का निर्णय उन्हें एक नई पहचान दे सकता है.

जल्दी शुरू हो सकती है ट्रेनिंग

सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव ने बिहार उड्डयन संस्थान में दाखिले के लिए जरूरी चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, और जल्द ही उनकी ट्रेनिंग शुरू होगी. यह कोर्स पूरा करने के बाद वे एक लाइसेंस प्राप्त वाणिज्यिक पायलट बन सकते है.

Tags:Tejpratap yadavTejpratap yadav girlfriendTejpratap yadav as pilotTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.