✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Tejpratap Controversy: फैमिली कोर्ट में हुई तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक की सुनवाई, 21 जून को होगी अगली सुनवाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:10:06 PM

पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में एक बार फिर पारिवारिक विवाद ने सुर्खियां बटोरी है.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले की सुनवाई आज पटना की फैमिली कोर्ट में हुई.कोर्ट में दोनों पक्षों की उपस्थिति दर्ज की गई और क़ानूनी बहस के बाद सुनवाई की अगली तारीख 21 जून 2025 तय की गई है.

तीन चार सालों से चल रहा है मामला

यह मामला पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में बना हुआ है.ऐश्वर्या राय, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती और वरिष्ठ राजनेता चंद्रिका राय की बेटी है, ने तेजप्रताप यादव के खिलाफ तलाक की याचिका दायर की थी. इसके बाद से यह मुद्दा केवल अदालत में ही नहीं, बल्कि मीडिया और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

2018 में हुई थी दोनों की शादी

हालांकि आज की सुनवाई में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ, लेकिन बहस के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों पर कोर्ट ने गंभीरता से विचार किया और अगली सुनवाई के लिए 21 जून की तारीख निर्धारित की.तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 2018 में बड़े धूमधाम से हुई थी, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच मतभेद सामने आने लगे.यह मामला न केवल एक पारिवारिक विवाद है, बल्कि बिहार की राजनीति से जुड़े दो बड़े परिवारों के रिश्तों का भी प्रतीक बन चुका है.

Tags:tejpratap yadavtejpratap yadav controversytejpratap yadav newstejpratap yadav and anushka yadavtejpratap yadav and aishwary divorce casetrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.