✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आधी रात सड़कों पर निकले तेजस्वी यादव, कई इलाकों का लिया जायजा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:06:07 AM

पटना(PATNA): जैसे-जैसे आगामी लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आ रहा है. बिहार में राजनीतिक बयानबाजी के साथ बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम और ज्यादा सजग हो गये हैं. और लोगों की नजरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने को लेकर लगातार निरीक्षण और जायजा ले रहे हैं. पहले सीएम नीतीश कुमार अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे. फिर डीप्टी सीएम मुजफ्फरपुर स्थित SKMC अस्पताल अचानक हाल-चाल जानने पहुंच गये थे. तो वहीं 1 मई की देर रात फिर से रात के अंधेरे में पटना की सड़कों पर तेजस्वी जायजा लेने घर से बाहर निकल गये.

इलाकों में हुए जलजमाव की स्थिति देखने निकले तेजस्वी

रात के अंधेरे में पटना की सड़कों उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कई इलाकों का दौरा किया. दरअसल पटना में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में हुए जलजमाव हो गया है. जिसका जायजा लेने रात के अंधेरे में तेजस्वी यादव ने कई जगह पर रुककर जलजमाव की स्थिति को देखा. इस दौरान इनके साथ नगर विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.

डिप्टी सीएम ने दुकानदारों से हालचाल जाना

तेजस्वी यादव ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को कई सुझाव दिया. और मरीन ड्राइव जाकर वहां के दुकानदारों से भी हालचाल जाना . उनकी क्या तकलीफ है, क्या सुझाव देना चाहते हैं, सभी बिंदुओं पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनसे राय मांगी. इस दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने वाले लोगों की भीड़ लग गई.

Tags:Tejaswi came out on the road in the dark of nightpeople were stunned to see

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.