✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तेजस्वी यादव का सीएम नीतीश पर बड़ा हमला, कहा बिहार की खटारा सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया है समय

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:17:02 AM

पटना(PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि "बिहार की 20 साल पुरानी खटारा सरकार से अब जनता छुटकारा चाहती है. तेजस्वी ने सीधे शब्दों में कहा, "मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं, और उन्हें राज्य कि कोई परवाह नहीं है. 20 साल में बिहार में न उद्योग आए, और न विकास हुआ. साथ ही बिहार को सबसे गरीब राज्य बना दिया गया है. ऐसे में अब लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. 

17 महीने में दिखाया काम, आगे है लंबा रास्ता

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि जब राजद गठबंधन की सरकार थी, उस दौरान उन्होंने महज 17 महीनों में जो काम किया वह उनका सिर्फ 2% था. उन्होंने जातीय जनगणना, सरकारी भर्तियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पहल कि, लेकिन उनका कहना है कि अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है. वहीं दूसरी ओर हमने जो काम किया, वह हमारी नीति और नीयत को दर्शाता है. हम नई सोच के लोग हैं और जनता कि आवाज बनना चाहते हैं. 

राजद ने लॉन्च किया वॉलंटियर पोर्टल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने एक नया डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से राज्य भर से वॉलंटियर्स पार्टी से जुड़ सकेंगे और "नया बिहार" बनाने की मुहिम में भागीदार बनेंगे. उन्होंने अपील की, "चलिए मिलकर एक नया बिहार बनाते हैं. जो भी हमारी योजना होगी, वॉलंटियर्स उसे जन-जन तक पहुंचाएंगे. 

प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर गंभीर आरोप

तेजस्वी ने राज्य प्रशासन पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि "डीके बोस ट्रांसफर-पोस्टिंग का कारोबार चला रहे हैं, IAS ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन सरकार चुप है. अच्छे अफसर बाहर किए जा रहे हैं, और भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि "सीएम तक मेरी चिट्ठी नहीं पहुंच रही है और सरकार की चुप्पी इस बात का संकेत है कि आरोप सही हैं. 

बाबा साहेब के अपमान पर सफाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान को लेकर उठे विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि "लालू जी ने कोई अपमान नहीं किया है. ऐसे में अगर किसी को माफी मांगनी है तो वह अमित शाह हैं, जिन्होंने आज तक किसी भी मुद्दे पर माफी नहीं मांगी है.

Tags:bihar newstejaswi yadavbihar election 2025bihar latest newsnitish kumarcm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.