✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले– दबाव में लिया गया फैसला

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 3:14:31 PM

पटना ( PATNA) : बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला स्वेच्छा से नहीं बल्कि दबाव में लिया गया है और इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की भूमिका है.

उन्हें ठगा गया है और दबाव में यह निर्णय दिलवाया गया है

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब कोई नेता दूसरे सदन के लिए चुना जाता है तो वह एक सदन से इस्तीफा देता है लेकिन नीतीश जी के मामले में हालात अलग है. उन्हें ठगा गया है और दबाव में यह निर्णय दिलवाया गया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने न केवल नीतीश कुमार को बल्कि बिहार की जनता को भी धोखा दिया है .तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से यह कहती रही है कि भाजपा के साथ सरकार बनने पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक नहीं रहने दिया जाएगा. आज वही हुआ है जिसकी हमने पहले ही आशंका जताई थी उन्होंने कहा.

आजकल लोग कैमरा देखकर ड्रामा करते हैं

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में “जनतंत्र नहीं बल्कि मशीन तंत्र का इस्तेमाल किया गया” उनका इशारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले सवालों की ओर था. तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी पर भी परोक्ष रूप से हमला बोला. जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कई मंत्री और विधायक भावुक दिख रहे हैं तो उन्होंने कहा कौन रो रहा है कौन क्या कर रहा है हमें नहीं पता. आजकल लोग कैमरा देखकर ड्रामा करते हैं.

अगर कोई भी युवा राजनीति में आता है तो स्वागत किया जाना चाहिए

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब सब कुछ कर लिया गया है कुछ बचा नहीं है कुछ लोग आजकल पढ़ने का काम कर रहे हैं और कई लोग कलाकारी भी कर रहे हैं.हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसे लोगों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते और असली मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए . नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीतिक भविष्य पर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने संयमित जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन अगर कोई भी युवा राजनीति में आता हैतो उसका स्वागत और समर्थन किया जाना चाहिए.

Tags:Nitish Kumar resignation newsTejashwi Yadav statement on Nitish KumarBihar politics latest newsTejashwi Yadav allegation pressure decisionBihar political crisis 2026Nitish Kumar latest updateRJD vs JDU newsBihar CM Nitish Kumar resignation reasonNitish Kumar political news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.