✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का ऐलान, “हम लोग उम्मीदवार उतारेंगे और चुनाव जीतेंगे

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 7:00:00 PM

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक समाप्त हो चुकी है और राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय होने जा रहा है. तेजस्वी यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा “हम लोग उम्मीदवार उतारेंगे और हम लोग चुनाव जीतेंगे.” उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी और जीत दर्ज करेगी. हालांकि उम्मीदवार के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है लेकिन उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

कैग (CAG) रिपोर्ट में भारी वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा

तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि हाल ही में आई कैग (CAG) रिपोर्ट में भारी वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है. उनके अनुसार “करोड़ों-करोड़ों रुपये की लूट हुई है, पैसों का बंदरबांट हुआ है और सरकार में महा घोटाला हुआ है”. उन्होंने आरोप लगाया कि करीब ढाई सौ करोड़ रुपये इनपुट जीएसटी में दे दिए गए और इस पूरे मामले में सरकार को जनता के सामने हिसाब देना होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगा और इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगा.

राजनीतिक हलकों में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें बिहार से घुसपैठियों को निकालने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि घुसपैठ का कोई मामला सामने नहीं आया है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि “अगर घुसपैठिए नहीं हैं, तो उन्हें निकाला कहां से जाएगा?” उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां चुनाव होते हैं वहां भाजपा का यही तरीका होता है.मुद्दों को भटकाना और तनाव पैदा करना. राजनीतिक हलकों में अब राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. तेजस्वी यादव के इस आत्मविश्वास भरे बयान के बाद मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं.

Tags:Tejashwi YadavRajya Sabha Election 2026Tejashwi Yadav StatementBihar PoliticsRJD Candidate AnnouncementRashtriya Janata DalRajya Sabha Polls BiharTejashwi Yadav Latest NewsBihar Political NewsRJD Rajya Sabha StrategyBihar Election UpdateRajya Sabha Seat BiharPolitical Breaking News Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.