✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में संजय सिंह विवाद पर बोले तेजस्वी यादव, आरोपों की हो जांच, सरकार पूरी तरह विफल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 6:13:17 PM

पटना (PATNA) : तेजस्वी यादव प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पर 30 मिनट रुके. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री संजय सिंह के आरोप पर कहा कि आरोप लगा है तो इस पर जांच होनी चाहिए. मामला क्या है जांच के बाद ही पता चल पाएगा. गंभीरता से इस मामले पर सरकार को सोचना चाहिए और निर्णय लेना चाहिए. मंत्री जी को भी आगे आकर करके जवाब देना चाहिए.

सरकार पहले से ही अलर्ट नहीं है तो जनता क्या अलर्ट रहेगी

प्रधानमंत्री को लेकर के कहा के सरकार पहले से ही अलर्ट नहीं है तो जनता क्या अलर्ट रहेगी. गरीब जनता को छोड़ दिया गया है नोटबंदी के समय, कोविड के समय में यह सरकार जब से आई है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया है.सरकार पूरी तरह से विफल है सरकार का काम होता है कि जनता का दुख दर्द ना हो. पूरे तरीके से जनता के लिए हर एक व्यवस्था होनी चाहिए.

गरीब की सरकार नहीं है बल्कि अमीरों की सरकार है

देश में यह पहली बार नहीं हो रही है जब से नरेंद्र मोदी आए हैं सरकार बनी है तब से यही हाल है. नोटबंदी का कोई फायदा नहीं हुआ. कोविड के समय में बिहार के मजदूर दो-दो दिन तक पैदल चले और अपने घर तक पहुंचे. सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया. अब हर चीज जनता को झेलना पड़ रहा है. गरीब की सरकार नहीं है बल्कि धन अमीरों की सरकार है.

भाजपा जनता दल यूनाइटेड को खत्म करना चाहती है.

नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने को लेकर के कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई इच्छा नहीं थी कि वह राज्यसभा जाएं. जबरन उनको राज्यसभा भेजा जा रहा है. हम लोग शुरू से ही कह रहे हैं कि भाजपा जो है जनता दल यूनाइटेड को खत्म करना चाहती है.

 

Tags:Patna political newsejashwi Yadav on Sanjay Singh controversyBihar politics latest updateejashwi Yadav statement todaySanjay Singh allegations BiharTejashwi Yadav news PatnaBihar government failure claims

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.