✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

तेजस्वी यादव ने आज के दिन को बताया ऐतिहासिक, कहा- इतिहास में पहली बार लाया गया 75 फीसदी आरक्षण

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:31:35 AM

पटना (PATNA) : बिहार विधान सभा में आरक्षण विस्तार प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी. इसके साथ ही अब तक पिछड़ी अति पिछड़ी जातियों को मिलने वाली 27 फीसदी आरक्षण का दायरा अब 43 फीसदी तक पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया. इसके साथ ही अनुसूचित जाति का आरक्षण 16 से 20 फीसदी, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण एक से दो फीसदी करने का फैसला किया गया है. इसी के बाद अब तेजस्वी का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा कि आरक्षण की सीमा बढ़ाकर सरकार ने एक ऐतिहासिक काम किया है. हमने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया है.

इतिहास में पहली बार 75 फीसदी आरक्षण- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए कहा है कि  बीजेपी नही चाहती है कि आरक्षण का दायरा बढ़े. भाजपा इस सब को मोड़ना चाहती है बिहार के इतिहास में पहली बार 75 फीसदी आरक्षण लाया गया। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित समाज का आरक्षण बढ़ाया गया है  और ये बीजेपी नहीं चाहती है कि यह खबरें जनजा तक पहुंचे. खेर टीका टिप्पणी तो चलती रहती है, ये नई बात नहीं है. खुशी इस बात की है कि  हम लोगों ने जो वादा किया था वह आज पूरा हो गया है.

राजनीति में आरोप प्रत्यारोप आम

जीतन राम मांझी को अपमानित किए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान से कोई भी दलित विरोधी बात नहीं निकली है. हमारे पिता और हमारे परिवार के बारे में भाजपा के बड़े-बड़े नेता कैसी अभद्र भाषा बोलते हैं सबको मालूम है. राजनीति में लोग आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते है.

Tags:Tejashwi YadavNITISHnitish kumarreservationbihar newsbiharbihar updatebihar latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.