✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

CM के लड़के होकर भी दसवीं पास नहीं हैं तेजस्वी, उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं : प्रशांत किशोर

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:49:06 AM

पटना (PATNA) : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हए कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. जिनके मां-बाबूजी 15 सालोन तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें उन्होने एक रोजगार तो दिया नहीं. वहीं प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव ने सरकार में आते ही कहा था कि हम सरकार में आएंगे तो पहले कैबिनेट में पहले सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी दे देंगे ये तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो पहली कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे? नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत नौकरी के लिए नियमावली है, नौकरी में कितने पद होंगे, आवेदन की प्रक्रिया है, आवेदनकर्ता की योग्यता है. 

तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं- प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नौकरी के मुद्दे पर आगे कहा कि तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से कहा कि पहली ही कैबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी. अब कैबिनेट हो नहीं रही है या कलम की स्याही सूख गई है? अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा? इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी.  

बिहार के लोगों के आंख में धूल झोंक रही है सरकार 

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी ही नहीं बल्कि प्रशांत किशोर पर भी जमकर निशाना साधा हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले साल 15 अगस्त को गांधी मैदान में कहा कि अगले 1 साल में 10 लाख नौकरी देंगे.मैं आपको बता रहा हूं कि ये वही नीतीश कुमार हैं जो पिछले 2 सालों से 10 लाख नौकरी पर हंसी उड़ाते नजर आते थे. नीतीश कुमार खुद कहते नजर आते थे कि 10 लाख नौकरी इतनी आसानी से नहीं दी जा सकती है. नीतीश कुमार को गठबंधन बनाने के बाद रातों-रात ज्ञान हो गया है कि 10 लाख नौकरी दे सकते हैं जो बिल्कुल अविश्वसनीय है.  'भरी दुपहरी में नीतीश कुमार बिहार के लोगों के आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं.

Tags:TejashwiCMPrashant KishorBIHARPOLITICSNITISHKUMARTEJASWIYADAVTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.