☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में तेज प्रताप, हेमा यादव को मिली जमानत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू परिवार हुआ था हाजिर

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में तेज प्रताप, हेमा यादव को मिली जमानत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू परिवार हुआ था हाजिर

पटना(PATNA): लैंड फॉर जॉब स्कैम  में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू परिवार की सुनवाई हुई. सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है.कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर बेल दी है. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे थे. इससे पहले 25 फरवरी को सुनवाई हुई थी.कोर्ट ने CBI की ओर से दाखिल फाइनल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन भेजा था.तीनों को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया था.इस केस में CBI ने लालू यादव समेत 78 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.चार्जशीट में 30 लोक सेवक आरोपी है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू परिवार हुआ था हाजिर

CBI ने बताया था कि हमने कोर्ट से रेलवे बोर्ड के अधिकारी आर के महाजन के खिलाफ केस की अनुमति ले ली है.उनके खिलाफ गवाहों की लिस्ट भी तैयार है. आगे कोर्ट इस मामले में फैसला लेगा.इससे पहले 16 जनवरी को अदालत ने कहा था, यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण देना होगा.

Published at:11 Mar 2025 12:56 PM (IST)
Tags:land for scamland for scam caseland for scam bihartejswi yadavlalu prasad yadavlalu familybiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.