✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

हाइटेक बिहार विधानसभा में तकनीकी गड़बड़ी, अभिभाषण के दौरान 10 मिनट बंद रहा राज्यपाल का माइक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:19:32 AM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा को पूरी तरह हाइटेक और पेपरलेस होने का दावा किया जाता है, लेकिन आज हुए सत्र के दौरान तकनीकी खामियों ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए.राज्यपाल के अभिभाषण के समय सेंट्रल हॉल में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब 25 मिनट के अभिभाषण में लगभग 10 मिनट तक राज्यपाल का माइक बंद रहा इसके बावजूद राज्यपाल ने किसी तरह अपना अभिभाषण पूरा किया.

जनता को धन्यवाद, महिला सशक्तिकरण और नौकरियों पर जोर

अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार ने जो एक करोड़ रोजगार और नौकरियों का वादा किया है, उसे पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा.

उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन

सत्र के दौरान आज एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली. बिहार विधानसभा में नरेंद्र नारायण यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे सदन की राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है.

तकनीकी खामियों पर उठ रहे सवाल

हाइटेक और पेपरलेस बताई जाने वाली विधानसभा में अभिभाषण के दौरान माइक बंद रहने की घटना के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या विधानसभा की तकनीकी व्यवस्था उतनी मजबूत है, जितने दावे किए गए थे. विपक्ष ने भी इस मुद्दे को उठाने के संकेत दिए है.

Tags:bihar vidhan sabha today newsbihar vidhansabha newsbihar vidhansabha latest newsbihar bidhansava news today livebihar news todaybihar vidhan sabha newsbihar breaking news todaybihar vidhansabhavidhansabha newsbihar vidhansabha updatebihar vidhan sabha breaking newsbihar vidhansabha live18th bihar vidhansabhabihar vidhansabha 2025bihar vidhan newsbihar vidhansabha sessionvidhansabha latest newsbihar vidhansabha satra 2025bihar vidhansabha bawaal livejharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.