✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना : छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:21:04 AM

पटना(PATNA): जिले के गुरहट्टा स्थित एक निजी स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने थाना जाकर आरोपित शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दिया है. पिता ने बताया कि 15 अगस्त को उनकी बेटी स्कूल गयी तो सैयद वकार अहमद नामक शिक्षक ने झंडोतोलन के बाद उसके साथ अश्लील हरकत की, जिसे मेरी बेटी ने नजर अंदाज कर दिया. इसके बाद शिक्षक ने दोबारा 18 अगस्त को अश्लील कमेंट किया, जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पिता को दी.

शिकायत करने पर पीड़िता और परिजनों को धमकाया

पीड़िता के परिजनों ने शनिवार को आरोपी शिक्षक की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की तो आरोपी शिक्षक छात्र के साथ गाली-गलौज करने लगा. इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक पीड़िता और उसके परिवार को बाहर देख लेने की धमकी देने लगा. वहीं, घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पीड़ित छात्रा के पिता ने लिखित शिकायत दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित शिक्षक की पहचान खाजेकलां थाना के छोटी बाजार गांधी मूर्ति के पास के रहने वाले सैयद बकार अहमद के रूप में की गयी है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.