✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधानसभा को उड़ाने की धमकी, संदिग्ध ईमेल से मचा हड़कंप

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 7:43:54 PM

पटना(PATNA): : बिहार की राजनीति के केंद्र माने जाने वाले बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है जिसमें विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

सुरक्षा एजेंसियों को किया गया अलर्ट

ईमेल मिलने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. पूरे मामले की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को दी गई जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर बिहार विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है. सुरक्षा कर्मियों द्वारा आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके.

साइबर सेल को भी जांच की जिम्मेदारी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को भी जांच की जिम्मेदारी दी गई है. साइबर एक्सपर्ट्स उस ईमेल की जांच कर रहे हैं जिससे यह धमकी भेजी गई है ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

Tags:Bihar Vidhan Sabha bomb threatBihar Assembly bomb threatBomb threat to Bihar Legislative AssemblyPatna Vidhan Sabha threat emailBihar Assembly security alertSuspicious email to Bihar AssemblyBihar breaking news bomb threatPatna security high alert

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.