✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शक और साजिश का खौफनाक अंत! पूर्णिया में पति बना कातिल, वजह सुन चौंक जाएंगे आप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 6:27:07 PM

पूर्णिया(PURNIA):बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया.अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी.लेकिन इस खौफनाक कहानी का सच पुलिस ने सिर्फ 48 घंटे के भीतर सुलझाकर सबको चौंका दिया.

शव संदिग्ध हालत में घर से बरामद

घटना उस वक्त सामने आई जब महिला का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद हुआ. शुरुआती जांच में मामला सामान्य घरेलू विवाद जैसा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने तह तक जाना शुरू किया, कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आते गए.पूर्णिया पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जांच का दायरा बढ़ाया और मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल्स तथा कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की. इसी दौरान एक बड़ा सुराग हाथ लगा.महिला का कुछ लोगों के साथ पैसों का लेनदेन था. इनमें जानकी नगर का रहने वाला एक व्यक्ति भी शामिल था.

पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था

जब पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले की परतें खुलती चली गई.उसने ऐसे राज उगले जिससे शक की सुई सीधे महिला के पति की ओर घूम गई.जांच में सामने आया कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था. उसे लगता था कि उसका किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है. इसी शक और गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

आरोपी पति गिरफ्तार

पूर्णिया एसपी स्वीटी शेरावत ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल हत्या की गुत्थी सुलझाई बल्कि आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया है.यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि शक और अविश्वास किस तरह रिश्तों को खौफनाक अंत तक ले जा सकता है.

Tags:SuspicionConspiracyMurderPurniaBihar CrimeDomestic ViolenceCrime NewsPolice InvestigationBreaking NewsTrue Crime Story

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.