✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सुपर स्टार पवन सिंह  लोकसभा में आरा से दावेदारी ठोकने को है तैयार, कहा जो पार्टी कहेगी वो करूंगा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:39:31 AM

पटना(PATNA):भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह 2024 लोकसभा में आरा से दावेदारी ठोकने को पूरी तरह से तैयार हैं. पटना बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पवन सिंह ने आज हिस्सा लिया, कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं ने जब उनसे सवाल किया कि क्या वो आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी वो करूंगा.

सुपर स्टार पवन सिंह  लोकसभा में आरा से दावेदारी ठोकने को है तैयार

चुनाव लड़ने की इच्छा पर उन्होंने कहा कि किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता  है। उन्होंने कहा कि कमर कस चुके हैं बस आदेश का इंतजार है.दर्शकों ने गायक से नायक बनाया, आगे जो जनता की मर्जी.दरअसल, पवन सिंह बीजेपी की तरफ से मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. बीजेपी की तरफ से आज बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना किया जाएगा.

नीतीश-तेजस्वी पर बोलने से बचे पवन सिंह

 कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार सरकार देश के मुद्दों को लेकर चिंतित नहीं है.इस सवाल पर पवन सिंह ने गोल मटोल जवाब दिया, उन्होंने कहा कि वो पार्टी के नए सिपाही हैं.उन्हें बहुत जानकारी नहीं हैं और जिस मुद्दे पर जानकारी नहीं होती वो उस पर नहीं बोलते.

जो पार्टी कहेगी वो करूंगा-पवन सिंह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी प्रदेश कार्यालय से आज अमृत कलश यात्रा को दिल्ली रवाना किया जा रहा है. युवा अमृत कलश को लेकर बीजेपी  कार्यालय पहुंचे. युवाओं में अमृत कलश यात्रा को लेकर काफी उत्साह है. बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ दिल्ली रवाना किया जाएगा.

बीजेपी प्रदेश कार्यालय से अमृत कलश यात्रा को दिल्ली रवाना किया गया

प्रदेश के बीजेपी सभी प्रखंड कार्यालय से एक-एक अमृत कलश में घर के आंगन की मिट्टी लेकर रविवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे.बीजेपी  कार्यालय में कार्यक्रम के बाद अमृत कलश यात्रा निकाली गई, जो कि आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा होते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी.

Tags:Pawan SinghLok Sabhawhatever the partyAra vidansabhaBiharBhojpuri power starAkshra singh2024 electionBjpJduNitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.