✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कैमूर में बोले सुधाकर सिंह, बिहार और देश की पहचान सिर्फ एक ही व्यक्ति से होती है, क्या यही है डेमोक्रेसी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:40:09 PM

कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के एमपी कॉलेज मोहनिया में आयोजित नेशनल सेमिनार में पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा बिहार में बस यही स्लोगन और नारा सुनाई देता है कि बिहार में बहार है और नीतीशे कुमार है. उसी तरह देश में मोदी सरकार होता है. कहीं यह नहीं कहा जाता कि 135 करोड़ देशवासियों की सरकार है या भारत की सरकार है क्या यही डेमोक्रेसी रह गया है. मैं अगर कुछ राजनीतिक बातें कहूंगा तो विवादास्पद हो जाएगा. इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता.  

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नेशनल सेमिनार में बोलते हुए कहा 18 महीने में एक व्यापारी से अमेरिका जैसे मेच्योर देश में राष्ट्रपति के पद पा लेते हैं. लेकिन दुनिया का अजूबा है कि हमारे यहां 18 महीने में वार्ड कमिश्नर का भी चुनाव कोई नहीं जीतता. हमारे इंडिया में किसी का बाल काला है तो कहा जाता है चुनाव लड़ने के लिए अभी मेच्योर नहीं हुआ है.  सबसे बड़ा आरोप राजनीति में लगाया जाता है कि अगर इसका सब बाल काला है तो यह अच्छा से चुनाव नहीं लड़ पाएगा.  इसको लेकर कई लोगों ने अपने सफेद बाल को रंगा तक नहीं.

हमारे यहां धान और बीज का हाल तो देख ही रहे हैं आप.  हमारे यहां संभव नहीं है कि पुलिस वाले किसी प्रधानमंत्री के खिलाफ मार्च कर दे. अभी हम और देशों के अपेक्षा काफी पीछे हैं. डेमोक्रेसी सिर्फ नाम की रह गई है. बिहार में नारा दिया जाता है कि बिहार में बहार है और नीतीशे कुमार है.  मतलब सिर्फ एक व्यक्ति से बिहार की पहचान बताई जाती है. उसी तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री अगर कहीं भी जाते हैं तो चौक चौराहे पर नारा दिया जाता है मोदी सरकार. भारत की सरकार या देश की सरकार नहीं कहा जाता.  मतलब एक व्यक्ति से पहचान देने का कोशिश किया जाता है. देश के 135 करोड़ के प्रतिनिधित्व करने वालों की सरकार नहीं कहा जाता कहीं प्रधानमंत्री जाते हैं तो भारत का प्रधानमंत्री आया है यह नहीं कहा जाता. देश किस संकट के दौर से गुजर रहा है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. मैं राजनीति पर बहुत ज्यादा नहीं बोलूंगा नहीं तो विवादास्पद हो जाएगा. 

Tags:bihar newskaimur newsSudhakar Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.