✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नीतीश पर बरसे सुधाकर सिंह, कहा - भ्रष्टाचार के नीतीश मॉडल के चंगुल में फंस गया बिहार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:04:43 PM

मोतीहारी(MOTIHARI): आरजेडी से नोटिस मिलने के बाद भी  विधायक औऱ पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर होते हुए दिख रहे हैं. दरअसल सुधाकर सिंह मंडी कानून को लेकर लगातार बिहार के विभिन्न जिलों की यात्रा पर हैं. कल मोतिहारी जिले के ढाका विधान सभा क्षेत्र में किसान पंचायत लगायी. वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश ने बिहार को ऐसे गर्त में ढ़केल दिया है जिसे निकाल पाना बहुत मुश्किल होगा. पूरे बिहार में सिर्फ लूट हो रही है. बिहार भ्रष्टाचार के नीतीश मॉडल के चंगुल में फंस गया है. लूट ऐसे हो रही है जिसे पकड़ पाना संभव नहीं है. नीतीश ने सत्ता के संरक्षण में बिहार में भ्रष्टाचार का ऐसा नेटवर्क खड़ा किया है कि उसे तोड़ पाना असंभव होगा. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार में जो जिनता ऊंचे पद पर है वह उतना ज्यादा अन्याय कर रहा है. पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि कौन नहीं जानता कि बिहार में लूट हो रही है.  किसानों को मिलने वाली सब्सिडी से लेकर खाद-बीज में लूट ही लूट है. लेकिन इसे कोई नहीं पकड़ सकता. पैसा ऐसे बंटता है कि इस लूट को पकड़ पाना असंभव हो जाता है. यही भ्रष्टाचार का नीतीश मॉडल है. किसानों के लिए कृषि रोड मैप बनाकर अरबों रूपये खर्च किये जा रहे हैं लेकिन उसमें भी सिर्फ लूट हो रही है. नतीजा ये है कि किसानों की उपज बढ़ने के बजाय घट गयी. 

सुधाकर सिंह यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार भले ही चल रही है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के एजेंटों पर ही काम कर रहे हैं. सुधाकर सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाया था. किसानों का आंदोलन हुआ तो सरकार को कानून वापस लेना पड़ा. लेकिन बिहार में वही कानून चल रहा है. 

नीतीश बिहार की भलाई चाहते हैं तो कुर्सी छोड़ दें

सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा की नीतीश कुमार लोगों को सिर्फ झांसा दे रहे हैं. मजेदार बात ये है कि झांसा देने वाला ही लोगों को ये भी कह रहा है कि झांसे में नहीं आना है. पिछले चुनाव में नीतीश कुमार ने नारा दिया था कि झांसे में नहीं आयेंगे और नीतीश को जितायेंगे.  नीतीश कुमार से बड़ा झांसेबाज कौन है. नीतीश कुमार बिहार को जिस गर्त में ढकेल चुके हैं उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया. अब अगर नीतीश बिहार की भलाई चाहते हैं तो कुर्सी छोड़ दें. 

Tags:biharSudhakar Singh lashed out at Nitishnitish kumarsudhakar singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.