✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा के मेडिकल कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन, बिजली,पानी ठप रहने से बुनियादी सुविधाएं फेल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 23, 2026, 10:18:15 PM

नालंदा (NALANDA) : बिहार के नालंदा स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बना वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल कॉलेज इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है. पिछले एक साल से यहां लगातार समस्याएं बनी हुई हैं वहीं बीते दो दिनों से बिजली संकट ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं.

कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

बिजली नहीं रहने के कारण पानी की आपूर्ति ठप हो गई है जिससे कॉलेज परिसर में शौचालय तक इस्तेमाल के लायक नहीं बचे हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि यहां पढ़ने वाली जीएनएम छात्राओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या से नाराज छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित

प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि उन्होंने कई बार लिखित रूप से कॉलेज प्रबंधन को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उनका आरोप है कि हर बार बिजली जाते ही पानी की समस्या खड़ी हो जाती है जिससे पढ़ाई और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं. वहीं कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है और जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.

 

Tags:Nalanda Medical College ProtestNalanda Medical College NewsNalanda Medical College Students ProtestNalanda Medical College Electricity ProblemNalanda Medical College Water CrisisNalanda Medical College Basic Facilities Issue

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.