☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बारिश में सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं

पटना में नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बारिश में सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं

पटना(PATNA): राजधानी पटना में शनिवार को अचानक बारिश के बीच राजा बाजार स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

छात्रों ने लगाया ये आरोप 

आंदोलन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज को मान्यता प्राप्त नहीं है, इसके बावजूद उनसे एडमिशन ले लिया गया. छात्रों का कहना है कि इस स्थिति में उनका भविष्य अधर में लटक गया है और परीक्षा होने की संभावना भी बेहद कम है.

बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर और सड़क पर प्रदर्शन करते रहे. नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास कर रही है. फिलहाल छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है.

Published at:20 Sep 2025 09:35 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsPatna newsStudents protest against nursing collegenursing collegeProtest
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.