✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोहर्रम में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में पत्थरबाजी, आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 9:39:06 PM

दरभंगा(DARBHANGA):बिहार के दरभंगा जिले में आज रविवार के दिन मोहर्रम में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद हो गया है. देखते ही देखते पूरा इलाका रणभूमि में तब्दील हो गया. जैसे ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू किया, तो दूसरे पक्ष के लोग पथराव करने लगे. जिसमे आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी को चोट आई.

मोहर्रम में झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद

आपको बताये कि ये पूरी घटना मब्बी थाना क्षेत्र के शिबधारा स्थित बाजार समिति चौक की है. जहां छोटे से विवाद ने विकराल रुप ले लिया. वहीं भयंकर पथरबाजी की घटना में सड़क के किनारे खड़ी कई गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. और स्थिति को नियंत्रित किया.

आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को आई चोट

वहीं आगे एसएसपी ने कहा कि नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर शांति समिति के लोगो के साथ बैठक कर रहे थे. तभी कुछ असामाजिक तत्व के लोग बैठक में उपद्रव करने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्षो के तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते जिलाधिकारी राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मोनिटरिंग कर रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि शिबधारा में मोहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ सहित पास के सभी थाना को घटनास्थल पर भेजा गया. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से असामाजिक तत्वों की पहचान हो रही है. इस घटना में मब्बी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष को भी थोड़ी चोट लगी है. एसएसपी ने कहा कि यहां पहले भी रामनवमी के मौके पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसे सुलझा लिया गया था.

Tags:Stone pelting on two sides for flag hoisting in Moharrammore than half a dozen policemen injuredarea converted into cantonmentStone pelting on two sidesflag hoisting in Moharramflag hoistingMoharramdozen policemen injuredarea convertedcantonmentbihardarbhanga

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.