✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भूमि विवाद में बरसे लाठी,डंडे और कुदाल, सहरसा के कठडूमर गांव में पांच घायल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 3:23:34 PM

सहरसा : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कठडूमर गांव में जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया. 3 बीघा जमीन पर लगी मकई (मक्का) की फसल में मेढ़ बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुदाल चले. इस घटना में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

घायलों की पहचान वार्ड नंबर 5 निवासी मनीष कुमार (19 वर्ष), सनोज यादव (45 वर्ष), अरविंद्र यादव (35 वर्ष), रामसुरत यादव (60 वर्ष) और रामटहल यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. बताया जा रहा है कि उक्त 3 बीघा जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. सोमवार को खेत में आरी बनाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और कुदाल से हमला कर दिया गया.

घायल के परिजनों ने लगाया आरोप

घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि फौजी रविंद्र कुमार, राजकिशोर यादव, चंदेश्वरी यादव सहित कुल छह लोगों ने मिलकर हमला किया. परिजनों का यह भी कहना है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि रविंद्र कुमार ने खुद को फौजी बताते हुए कहा कि “सेंट्रल प्रशासन मेरा सपोर्ट करता है मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।”

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही कनरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वहीं मुकेश ठाकुर (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बख्तियारपुर) ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, भूमि विवाद को लेकर गांव में पहले भी तनाव की स्थिति बनी रही है. फिलहाल पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

 

Tags:Saharsa land disputeKathdoomur village clashBihar land dispute violenceLathi and shovel attack in SaharsaFive injured in village clashRural land dispute case BiharSaharsa village fight newsBreaking news Saharsa BiharVillage violence over land issueKathdoomur Saharsa incidentBihar crime news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.