✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दरभंगा में लगेगी शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:31:38 AM

दरभंगा (DARBHANGA):शहीद सूरज नारायण सिंह के स्मृति सभा मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग लेने के लिए दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में पहुंचे ,जहां उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा बिहार सरकार के कई मंत्री विधायक और सांसद भी मौजूद थे .

मुख्यमंत्री को मिथिला परम्परा के अनुसार किया गया सम्मानित 

जहां इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को यहाँ मिथिला के परम्परा के अनुसार पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया. वही इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत करते मंच से ही शहीद सूरज नारायण सिंह के याद में उनकी प्रतिमा स्थापित कर दरभंगा में एक चौक का निर्माण करने के साथ पांच मांग मुख्यमंत्री से की .

कुर्सी से सम्राट चौधरी को उठाया और लोगों को खूब हंसाया

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन भाषण के दौरान मांग में से एक मांग को मान लिया . उन्होंने दरभंगा में किसी एक जगह शहीद सूरज नारायण सिंह की प्रतिमा लगाने और उनके नाम पर चौक का नाम रखने की मांग को मान लिया. इसी मांग को मानने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही पहले तो दरभंगा के DM को खोजते कहा कहा है DM ,बेचारे DM साहब सीएम की बात सुन भागते मंच के पीछे से CM के पास जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी अपने भाषण के दौरान बड़े अजीबोगरीब तरीके से कुर्सी से उठने के लिए कहा तो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मुस्कुराते अपनी कुर्सी छोड़ खड़े हो गए . CM द्वारा दरभंगा DM और बिहार के उपमुख्यमंत्री को लेकर बोले गए बात सभा मे उपस्थित लोगों को खूब हंसाया लोगो ने भी इसका हँसते हँसते खूब मजा लिया .

Tags:Statue of martyr Suraj Narayan SinghBihar NewsTODAYTodays newsDarbhanga newsHindi newsChief Minister Nitish KumarBihar samacharAaj ka samacharAaj ki khabarSamrath choudhary

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.