✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर, बाईक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 6:15:38 PM

बेगूसराय (BEGUSARAI) : जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. जहां एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित भरकहा चौक के पास की है.

तेज रफ्तार वाहन ने बाईक में मारी टक्कर

मृतक युवक की पहचान आकोपुर गांव निवासी रमेश मिश्रा के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल युवक का नाम विकास कुमार बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार सुजीत कुमार अपने दोस्त विकास कुमार के साथ मोटरसाइकिल से कोरिया से एक रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहा था. इसी दौरान भरकहा चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

एक युवक की मौत, दूसरा घायल

घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है.

Tags:Begusarai road accidentspeeding bikebiker deathone injuredBegusarai newsmotorcycle accident Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.