✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शर्मनाक! बिहार के जमुई में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, जानिए क्या था विवाद

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:08:42 AM

जमुई(JAMUI): बिहार के जमुई में कलयुगी बेटे ने अपनी सगी मां को पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि, हत्या के पीछे का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. परिजनों की माने तो आरोपी काशी मांझी अक्सर शराब पीकर अपने परिजनों से झगड़ा किया करता था. दरअसल, वह सारा पैसा शराब में खर्च कर दिया करता था, इस कारण मां और उसके पिता भला बुरा कहते रहते थे.

जमीन की मांग करता था बेटा

दरअसल, शराब की लत के कारण वह अपने हिस्से की जमीन की मांग करता था ताकि उसे बेच कर शराब पी सके. लेकिन माता पिता उसे जमीन में हिस्सा ना देकर उसे डांट दिया करते थे. इन्ही सभी बातों से नाराज बीती रात वह शराब के नशे में धुत्त आया और मां-बाप से झगड़ा करने लगा और इसी दौरान वह पत्थर चलाने लगा उसके चपेट में उसकी मां आ गई और उसकी मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए. इसकी सूचना पुलिस को दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जबकि घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है.

Tags:JAMUI NEWSSON KILLED MOTHER IN JAMUIJAMUI LATEST NEWSBIHAR NEWSBIHAR LATEST NEWSCRIME IN BIHARCRIME IN JAMUI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.