✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समाजिक कार्यकर्ता की दिन दहाड़े हत्या, कान में गोली लगने से मौत

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:24:41 AM

जहानाबाद (JAHANABAAD) : बिहार में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है. राज्य में लगातार दिनदहाड़े हत्या के मामले सामने आ रहे है. ऐसे में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है. एक और मामला जहानाबाद से सामने आया है. जहां 2 दिन पूर्व हुए जिले के चर्चित ठेकेदार चंदन कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि एक और घटना घट गई. जिले के ईदगाह कमेटी के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम कि गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना पटना गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट बैंक के समीप की है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानिए कैसे हुई घटना

जहानाबाद एनएच 83 पर शहर के बीचो-बीच स्टेट बैंक के समीप मृतक फिरोज आलम आ रहे थे. इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मार दिया और फिर फरार हो गए. ये गोली सीधे कान में जा लगी, जहां घटना स्थल पर ही फिरोज आलम की मौत हो गई. इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल में पहुंच गए हैं. वही पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण बनाने में जुटी हुई है. ऐसे में मामला काफी तनावपूर्ण बना हुआ है.

Tags:Social worker killedshot deadbiharcrimethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.