✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सहरसा के सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में मिला सांप, दो दर्जन से अधिक बच्चे की बिगड़ी तबीयत

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 6:13:31 PM

सहरसा(SARHASA): जिले से मिड-डे मील को लेकर एक बार फिर चिंताजनक मामला सामने आया है. सौर बाजार प्रखंड के सहुरिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय, मूरचा में मिड-डे मील खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मध्यान भोजन परोसे जाने के कुछ ही समय बाद लगभग 15 से 20 बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी. बच्चों की हालत बिगड़ते देख स्कूल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और सभी प्रभावित बच्चों को आनन-फानन में सौर बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा गया.

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया. फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

घटना को लेकर कुछ लोगों ने आशंका जताई कि मिड-डे मील के भोजन में किसी संदिग्ध चीज, यहां तक कि सांप के हिस्से के मिलने की बात भी सामने आई. हालांकि, जिला प्रशासन ने इस तरह की किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि से साफ इनकार किया है और इसे अफवाह बताया है.

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है जो इस तरह के दावों की पुष्टि करता हो. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं.घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं सौर बाजार पीएचसी पहुंचे और वहां भर्ती बच्चों का हाल जाना. अधिकारियों ने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

प्रशासन का कहना है कि मिड-डे मील की गुणवत्ता, तैयारी और सप्लाई सिस्टम की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर बच्चों की तबीयत बिगड़ने का असली कारण क्या है.फिलहाल सभी बच्चों की हालत नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

Tags:SaharsaSaharsa mid day meal incidentBihar school children illness newsSaharsa school food poisoning casemid day meal controversy BiharSaharsa Murcha school students health issueihar government school food safetyaharsa DM statement on mid day meal

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.