✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चखना के साथ तस्कर घर-घर पहुंचा रहे शराब! कुरकुरे की आड़ में बिहार लाई जा रही विदेशी शराब पर पुलिस ने कसी नकेल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:59:20 AM

पटना (PATNA):
बिहार में शराब सिर्फ पन्नों पर ही प्रतिबंधित रह गया है. ऐसे में बिहार में जितनी सख्ती से शराब पर रोक लगी थी, उतने ही आसानी से आज बिहार की गलियों में शराब बिकते हैं. इसी कड़ी में राजधानी पटना में शराब तस्कर एक ट्रक के अंदर कुरकुरे से छुपा कर शराब की तस्करी कर रहे थे. पटना मध् निषेध विभाग और पटना उत्पाद विभाग के टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक से विदेशी शराब बरामद किया है. 

दरअसल बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है इसके बावजूद भी शराब तस्कर, इसकी तस्करी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं और इस बार शराब तस्कर एक ट्रक के अंदर कुरकुरे में छुपा कर विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे. पटना मध् निषेध विभाग और पटना उत्पाद की टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार को पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी कर एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं उत्पाद विभाग की टीम ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. साथ ही बताया जाता है कि एक ट्रक में विदेशी शराब छुपा कर झारखंड के धनबाद से लाया जा रहा था जिसमें कुरकुरे के पैकेट लदे थे. इधर गिरफ्तार ट्रक चालक ने बताया कि शराब की डिलीवरी करने के लिए उसे शराब तस्कर ₹20,000 देते हैं. वहीं उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और चालक के मोबाइल नंबर की जांच की जाएगी.

Tags:bihar newsbihar latest newsbihar crime newsbihar sharab taskarisharab bandi in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.