मोतीहारी(MOTIHARI): खबर मोतिहारी से है जहाँ वन विभाग की टीम ने तीन कछुआ तस्करों को भारी मात्रा में कछुआ के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिशन चौक के पास की गई है. दरअसल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को इसकी सूचना थी की मोतिहारी में बड़े पैमाने पर कछुआ का तस्करी किया जा रहा है. जिसके बाद विभाग के इंस्पेक्टर कलकत्ता से मोतिहारी पहुंचे और मोतिहारी वन विभाग के टीम के सहयोग इस बड़े कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
जिसमें मोतिहारी वन क्षेत्र पदाधिकारी नारायण लाल सेवक ने बताया कि गिरफ़्तार सभी लोग किसी नदी से प्रतिबंधित कछुआ को पकड़ कर बोरी में भरकर मिशन चौक पहुंचे थे. किसी को देने के खयाल से इस बीच टीम द्वारा छापेमारी की गई जिसमें तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही इन सभी लोगों के पास से 36 पीस प्रतिबंधित कछुआ बरामद किया गया. अब सभी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. साथ ही जब्त सभी कछुआ को कोर्ट के आदेश के बाद नदी में छोड़ दिया जाएगा.