✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मर्डर से दहला सिवान! बदमाशों ने तीन सगे भाईयों पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:11:10 PM

सिवान(SIWAN):सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन सगे भाइयों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.इस दिल दहला देने वाली घटना में 30 वर्षीय इरशाद उर्फ राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो छोटे भाई कैफ और अजमत गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.

इलाके में तनाव

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. हरदिया गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति का माहौल बना हुआ है.

पढ़ें परिजनों ने क्या कहा 

मृतक के पिता इमज़ात खान ने गांव के ही घरथवालिया निवासी एक व्यक्ति पर अपने बेटों पर जानलेवा हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाया है. इमज़ात खान का कहना है कि उनके बेटों को पुरानी रंजिश के तहत निशाना बनाया गया है.उन्होंने स्पष्ट रूप से एक नामजद व्यक्ति को आरोपित किया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है.

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है.फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि गोलीबारी के साक्ष्य एकत्र किए जा सके.इस हमले के बाद हरदिया और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में भय और गुस्सा दोनों व्याप्त है.कई ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए.

Tags:Crime in siwanMurder in siwanFiring news siwanTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todaySiwanSiwan newsSiwan news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.