✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

242 करोड़ की लागत से सीतामढ़ी जंक्शन का होगा कायाकल्प ,पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:04:20 PM

सीतामढ़ी(SITAMADHI):मां सीता की धरती सीतामढ़ी की जनता को पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है. सीतामढ़ी सहित भारत के 508 रेलवे स्टेशनो के पुनर्विकास का आधारशिला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में की गई.  देश के पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया है. बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सीतामढ़ी रेलवे जंक्शन को 242 करोड़ की राशि पुनर्विकास के लिए दी गई है ताकि सीतामढ़ी जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा सके.

242 करोड़ की राशि से सीतामढ़ी जंक्शन का होगा पुनर्विकास

वहीं इसको लेकर पीएम मोदी की ओर से पुनर्विकास शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए हैं. इस दौरान बताया गया कि आनेवाले समय में सीतामढ़ी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसके साथ ही खूबसूरत और अत्याधुनिक तरीकों से देश के अन्य रेलवे स्टेशन की तरह दिखेगा. बता दें कि सीतामढ़ी जंक्शन पर आने वाले दिनों में लिफ्ट,एक्सलेटर और एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. वहीं इस मौके पर सभापति,उपसभापति,डीआरएम, सांसद,विधायक समेत अन्य लोगों की मौजूदगी रहे इस दौरान बच्चों के शानदार नृत्य के साथ मैथिली संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया.

Tags:Sitamarhi JunctionSitamarhi Junction 242 croresPM Modi laid the foundationसीतामढ़ी रेलवे स्टेशनसीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के बदलेंगे दिनSitamarhi railway station facilitiesrailway stations of the country

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.